फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला मिंते में अधेड़ की तेजाब पिलाकर हत्या

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बैठे परिवाारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला मिंते में शनिवार सुबह एक अधेड़ की तेजाब पिलाकर हत्या कर दी। इससे पूर्व दोनों में शराब पीने के बाद विवाद भी हुआ था। परिवारीजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन

नगला मिंते निवासी राधेश्याम (48) को परिवारीजनों ने शनिवार सुबह 8.25 बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राधेश्याम के मुंह से खून निकल रहा था। उसके शरीर पर कई जगह जलने के निशान थे। डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। इस दौरान 9:10 बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भाई प्रवीन कुमार का आरोप है कि गांव निवासी अरविंद, महेश, अखिलेश और बीनू से शुक्रवार की रात राधेश्याम का विवाद हो गया था। शनिवार सुबह पांच बजे उक्त आरोपी माफी मांगने घर आए और उसके बाद राधेश्याम को साथ खेत पर ले गए। वहां सभी ने उसे शराब पिलाने के बाद पीटा। इसके बाद सभी ने राधेश्याम को जबरन तेजाब पिला दिया और भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिवारीजन खेत पर पहुंचे तो राधेश्याम वहां गंभीर हालत में पड़ा था। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में राधेश्याम ने मरने से पहले आरोपियों और घटनाक्रम के बारे में परिवारीजनों को बताया। एसओ औंछा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेजाब पिलाने की पुष्टि हुई है। लेकिन पुलिस तेजाब पिलाने की घटना से इनकार कर रही है।  यही नहीं गांववालों के बताने के बाद भी पुलिस ने घटनास्थल के समीप पड़ी तेजाब की बोतल को भी सबूत के तौर पर एकत्रित नहीं किया। यह जानकारी अधिकारियों को ग्रामीणों ने दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें