फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बदमाश
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम को करहल चौराहा के समीप लूट करने की फिराक में खडे़ दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक कार और दो तमंचा बरामद हुए हैं। पकडे़ एक बदमाश पर लूट के कई मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे मुखबिर की सूचना पर करहल चौराहा के समीप लूट की फिराक में खडे़ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक आई10 कार और दो तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम बलराम उर्फ बल्ला निवासी गांव हरचंदपुर और शिवराज उर्फ शिब्बा निवासी गांव नगला रते थाना कोतवाली बताया।
पुलिस के मुताबिक बल्ला पर कई लूट के मामले दर्ज हैं। वह गैर जनपदों में भी वारदात को अंजाम दे चुका है। वहीं दूसरा बदमाश भी शातिर अपराधी है। औंछा क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई लूट की वारदात आदि कई घटनाओं का जुर्म कबूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें