फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी के अधिकारी पर लगे गंभीर आरोप

Sat, 17 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
एलआईसी के अधिकारी पर लगे गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलआईसी के एक अधिकारी पर चाय की दुकान पर काम करने वाले किशोर ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आने के बाद वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर पिता की मृत्यु के बाद एक चाय की दुकान पर काम करता है। एलआईसी कार्यालय में चाय का आर्डर लेने जाता है। आरोप है कि वहां तैनात एक अधिकारी उससे अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर अधिकारी ने कई बार उसकी पिटाई भी की है। इसकी जानकारी जब किशोर ने चाय विक्रेता को दी तो उसने वरिष्ठ शाखा प्रबंधक को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई करने की बात कही।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अनुज सक्सेना ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। स्टाफ के अन्य लोगों ने भी अधिकारी के अभद्रता करने की शिकायत की है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किशोर को धमकाने का वीडियो हुआ वायरल
मैनपुरी। किशोर से अश्लील हरकतें करने वाले एलआईसी में तैनात अधिकारी के किशोर को धमकाने और गाली-गलौज का वीडियो भी वायरल हो चुका है। उस वीडियो में अधिकारी किशोर को बेल्ट से पीटकर चमड़ी उतारने की धमकी दे रहा है। वहीं बालक हाथ में ईंट लिए उसे भागने को कह रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें