फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की दिवार पर किसान ने नहीं बांधने दिया मेड़ तो भेजे में गोली मारी

Sat, 17 Sep 2016 11:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
फतेहपुर के असोथर थानाक्षेत्र के आकूपुर गांव में मेड़ बांधने के विवाद में एक किसान की भेजे में गोली मार की हत्या कर दी गई। इस पर बौखलाए परिजनों ने गोली मारने वाले शख्स को पीटपीट कर मार डाला। डबल मर्डर केस में जानकारी मिली है कि पहले वृद्ध किसान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से किसान की गोली मारी।
विज्ञापन
  गुस्से में दूसरे पक्ष के लोगों ने हत्यारोपी वृद्ध को उसी की लाइसेंसी बंदूक के कुंदे व लात-घूंसों से पीट-पीट कर मार डाला। सूचना पर एसपी कलानिधि नैथानी भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे। तनाव को देखते हुए फोर्स को रात में रुकने के लिए कहा।    वारदात आकू पुर गांव के छिहुलिया बाग में हुई। गांव के सुरेश साहू (35) अपने खेत पर मेड़ बांध रहे थे। गांव के ही रामनरेश शुक्ल (70) ने मेड़ बांधने पर रोक लगाई। सुरेश के खेत से जुड़ी रामनरेश की बाग है। रामनरेश ने सुरेश पर उसकी जमीन में कब्जे का आरोप लगाया। कहासुनी बढ़ती गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वृद्ध देख लेने की धमकी देकर गुस्से में चला गया।
विज्ञापन
  फिर अचानक घर से एक नली लाइसेंसी बंदूक लेकर खेत पहुंचा। पीछे से सुरेश साहू के सिर में गोली मार दी। सुरेश की खोपड़ी के चीथडे़ उड़ गए। सुरेश के भाइयों और ग्रामीणों ने वृद्ध को दौड़ाकर दबोच लिया। बंदूक छीनकर कुंदे से पीटने लगे। पिटाई में लात-घूसों का भी प्रयोग हुआ और रामनरेश की मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद थाने की पुलिस पहुंची। एसपी ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम परिसर भेजा गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें