फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने चलाया आपरेशन कच्ची शराब

Sun, 21 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में आपरेशन कच्ची शराब अभियान चलाकर हजारों लीटर शीरा को फैलाकर नष्ट कर दिया। ग्राम पुसैना, बस स्टैंड स्थित गिहार कालोनी और नई मंडी स्थित गिहार कालोनी में देर शाम तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने छह शराब तस्करों को 200 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


रविवार शाम करीब पांच बजे शहर कोतवाल ने कोतवाली पुलिस के साथ शराब कारोबार के लिए मशहूर कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना में दबिश दी। कार्रवाई करते हुए शराब बनाने की करीब 10 से अधिक भट्ठियां को तोड़कर नष्ट कर दिया। वहां बरामद करीब एक हजार लीटर शीरा को फैलाकर पुलिस कर्मियों ने नष्ट कर दिया। एसआई और पुलिसबल के साथ नदी के दूसरी ओर कार्रवाई की कमान संभाली। गड्ढों में भरकर तैयार की जा रहे शीरा को फैलाकर नष्ट कर दिया। पुसैना के बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने बस स्टैंड स्थित गिहार कालोनी में छापामार कर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और उपकरण बरामद किए। इसके बाद मंडी स्थित गिहार कालोनी में छापेमारी की गई। पुलिसबल ने कालोनी को घेरकर भाग रहे छह शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान करीब 200 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। वहां भी शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें