फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की मौत, ऑनर किलिंग की आशंका

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
नहर में शव की तलाश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)। शुक्रवार को कस्बे के एक गांव में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके शव को परिवारीजनों ने ढढोंस नहर में बहा दिया। इसी बीच किसी ने इसे ऑनर किलिंग का मामला बताते हुए सूचना पुलिस को दे दी। एसओ किशनी ने बताया कि किशोरी के पिता ने उसकी मौत बीमारी से होने के बाद शव नहर बहाने की बात कही है। शव क्यों बहाया इसका जवाब किशोरी का पिता नहीं दे पाया है। पुलिस नहर में शव की तलाश कर रही है। उधर, शनिवार शाम को गांव के चौकीदार की सूचना पर किशोरी के लापता होने के संबंध में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इस संबंध में शुक्रवार रात पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि किशोरी के गांव के ही एक दूसरी जाति के एक युवक से प्रेम संबंध थे और वह उसके साथ कुछ दिन पहले घर छोड़कर भी चली गई थी। पुलिस ने लड़की व लड़के पक्ष के तीन-तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की और शुक्रवार रात में ही गोताखोरों के साथ शव की नहर में तलाश शुरू कर दी। शनिवार देर शाम तक पुलिस को शव नहीं मिला। उधर, किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। उपचार के लिए उसे दवाएं भी खिलाई गईं। शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके शव को नहर में बहा दिया था।  
वर्जन
- किशोरी के प्रेम संबंधों की बात भी पता चली है। शव को तलाश किया जा रहा है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। शव मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

पिता ने नहीं लिखाई गुमशुदगी
किशनी। घटना से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। किशोरी की तबियत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। किशोरी का इलाज गांव के ही एक झोलाछाप से कराया गया। गुमशुदगी उसके पिता की जगह चौकीदार ने दर्ज कराई। मरने के बाद उसके शव को नहर में बहाने की वजह भी साफ नहीं हो पाई है।
आन के  नाम पर पहले भी हुई है बेटियों की हत्याएं
मैनपुरी। ये मामला ऑनर किलिंग का है या नहीं यह तो किशोरी का शव मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन इस तरह मामले पहले भी सामने आए हैं जब झूठी आन के लिए अपनों ने ही बेटियों की जान ली। थाना एलाऊ क्षेत्र में जनवरी 2014 में नहर में कुर्रा निवासी एक युवती का शव मिला था। यह युवती एक सप्ताह से गायब थी और गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास भी किया गया था और युवती का हत्या का आरोप दूसरे समुदाय के एक युवक पर लगाया गया था। बाद में खुलासा हुआ था कि युवती के परिवारीजनों ने हत्या के बाद शव नहर में फेंका था। घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा औंछा क्षेत्र के एक गांव में भी गत वर्ष जुलाई माह में एक युवती की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी। यह मामला भी ऑनर किलिंग का निकला था और ग्राम प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें