फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
थाना दक्षिण पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भूटा में चार दिन पूर्व किशोर की गला घोंटकर हत्या किए जाने के मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। पकड़े तीनों लोगों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


बता दें कि फर्रुखाबाद के गांव महमदीपुर निवासी 11 वर्षीय पवन कुमार थाना क्षेत्र के गांव नगला भूटा स्थित मामा संतोष के घर पर रहने आया था। 23 मार्च की दोपहर उसका शव खेत में पड़ा मिला था। गले में कमीज का फंदा कसा हुआ था। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या गला घोंटने से होना बताया गया था। उक्त मामले में मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू, कृष्णपाल, दौलतराम निवासी गांव मथना थाना उसावा बदायूं जिला बरेली और अजीत निवासी मूसेपुर थाना कायमगंज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। मृतक के मामा ने तहरीर में कहा कि उक्त लोगों ने अब उसे भी जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी गुड्डू, कृष्णपाल और दौलतराम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य नामजद की तलाश की जा रही है। वहीं पता किया जा रहा है कि आरोपियों ने बालक की हत्या क्यों की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें