फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे न पकड़े जाने पर लोगों का फूटा गुस्सा, जाम

Sun, 28 May 2017 11:50 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
हत्यारे न पकड़े जाने पर लोगों द्वारा लगाया गया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी विश्वजीत चौहान की हत्या के मामले में छह दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने शिकोहाबाद-भोगांव मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया।

अधिकारियों के समझाने पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ। एएसपी से 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन दिया तब जाकर करीब तीन घंटा बाद जाम खोला। आक्रोशित लोगों का कहना था कि दिए गए समय में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह फिर से सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी विश्वजीत चौहान की रंजिश के चलते गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया था। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रविवार करीब 11 बजे आक्रोशित परिवारीजनों, अखिल भारतीय भारतीय क्षत्रिय महासभा व स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन के समीप शिकोहाबाद-भोगांव मार्ग पर जाम लगा दिया।

मार्ग के दोनों ओर तिरछे वाहनों को खड़ा कर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिसबल मौके पर पहुंच गया मगर गुस्साए लोगों मानने को तैयार नहीं थे। सीओ सिटी राजेश चौधरी के समझाने के प्रयास भी नाकाम रहे। इसके बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने आक्रोशित लोगों को जाम खोलने की बात कही मगर वह गिरफ्तारी न होने तक जान न खोलने की जिद पर अडे़ थे। एएसपी ने लिखित रूप में 48 घंटे का समय मांगा जिस पर आक्रोशित लोग शांत हुए।
विज्ञापन



मनेश चौहान का कहना था कि अगर पुलिस ने दिए गए समय में गिरफ्तारी नहीं की तो क्षत्रिय सड़कों पर उतरेंगे, जाम लगाएंगे और भी बहुत कुछ होगा। एएसपी का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी दिए गए समय में कर ली जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें