चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला अहीर टोला के एक घर में शनिवार देर रात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर नगदी और ढाई लाख के जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
मोहल्ला अहीर टोला में बीज व्यापारी भगवान दास कोरी के घर पर शनिवार रात पीछे के रास्ते चोर छत पर चढ़ गए। उन्होंने नीचे के कमरे का ताला तोड़ा और उसमें रखी अलमारी के तालों को चटकाया। उसमें रखी दो लाख की नगदी, सोने की दो अंगूठी और तीन मोबाइल पर हाथ साफ कर चलते बने। रविवार सुबह गृहस्वामी ने बिखरा सामान देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस को तहरीर दी है।