मंगलवार देर रात सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में गोकशों की तलाश में दबिश दी। दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद भी कोई गोकश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
एक सप्ताह पूर्व सीओ सिटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने ग्राम सिकंदरपुर से 60 से अधिक गोवंश बरामद किए। उक्त कार्रवाई में कोई भी गोकश पुलिस के हाथ नहीं आया। कार्रवाई के दूसरे दिन पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कर तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार देर रात बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सीओ सिटी शैलेंद्र लाल ने ग्राम सिकंदरपुर में आरोपी गोकशों की तलाश में दबिश दी। करीब दो घंटे तक गांव में चली तलाशी के दौरान इस बार भी पुलिस के हाथ कोई गोकश नहीं लगा। सीओ सिटी शैलेंद्र लाल का कहना है कि गोकशों की तलाश में छापा मारा गया था। कोई हाथ नहीं लगा। उनकी तलाश जारी रहेगी।