फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

Mon, 07 Mar 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल क्षेत्र में रविवार रात भतीजी की लगुन लेकर आए ताऊ की कुछ लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी और भाग गए। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। वहीं मरने वाला व्यक्ति इटावा के गांव नगला जोबाहन का रहने वाला था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, वहीं अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

इटावा के गांव जोबाहन निवासी जोर सिंह ने बेटी राधा की शादी बरनाहल के गांव निभहरा निवासी मुकेश कुमार के साथ तय की है। रविवार को जोर सिंह भाई रामनरेश (50) के साथ लगुन लेकर गांव पहुंचे। घर पर कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच जब रामनरेश लघुशंका करने छत से नीचे आया, तभी थाना क्षेत्र के फूलापुर गांव निवासी लाल सिंह ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। लाठी डंडों और चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हल्ला मचाने की आवाज सुनकर जब तक लोग नीचे आए आरोपी वहां से भाग गए। परिवारीजन रामनरेश को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
जोर सिंह ने बताया कि आरोपी लाल सिंह मजदूरी करता है और दो साल से रामनरेश के साथ रह रहा था। इस बीच किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया था। इसी विवाद में आरोपी ने रामनरेश की हत्या की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के भाई ने लाल सिंह व अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लाल सिंह को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें