फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलाऊ पुलिस ने सौरिंख से लूटा ट्रोला किया बरामद

Mon, 20 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
प‌िज्जा लूट (प्रतीकात्मक च‌ित्र) - फोटो : बीसीसीएल
विज्ञापन
सौरिंख से रविवार रात को लूटा गया ट्रोला एलाऊ थाना पुलिस ने क्षेत्र से बरामद कर लिया। घेराबंदी के दौरान बदमाश ट्रोला छोड़कर भाग गए। बदमाशों ने चालक को बंधक बनाया था। ट्रक में करीब 1.50 करोड़ की सरकारी दवाएं लदी हुई थीं। जिसे चालक गुड़गांव से लखनऊ ले जा रहा था।
विज्ञापन


इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र का रहने वाला मुलायम उर्फ राजेश रविवार को ट्रोला संख्या एचआर 55 ए 2758 में करीब 1.50 करोड़ की सरकारी दवा लेकर गुड़गांव से लखनऊ जा रहा था। कन्नौज के सौरिख क्षेत्र में सकराना के समीप एक कार में सवार होकर आए बदमाशों ने ट्रोला को रात करीब 10 बजे रोक लिया। चालक के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद जनपद की सीमा में प्रवेश कर गया। कुसमरा क्षेत्र में रुककर जब बदमाश बात कर रहे थे तभी किसी तरह बंधन मुक्त होकर चालक वहां से भाग निकला। उसने फोन पर मालिक को जानकारी दी। जिस पर ट्रोला में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से एलाऊ पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब दो बजे थानाध्यक्ष ने पुलिसबल के साथ गांव पुड़री के समीप घेराबंदी की इस बीच बदमाश ट्रोला छोड़कर भाग गए। पुलिस ट्रोला को थाने आ गई। थाने पहुंचे ट्रोला मालिक अशोक यादव निवासी गुड़गांव ने बताया कि करीब 1.50 करोड़ की सरकारी दवा की खेप लखनऊ भेजी जा रही थी। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें