फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 11 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
विलाप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव रेड़ापुर में अज्ञात हमलावरों ने दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार रात हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गांव रेड़ापुर का रहने वाला आशीष पाल (22) पुत्र सुगर सिंह एक पैर से आंशिक तौर पर विकलांग था। शनिवार की रात वह घर के बाहर बने मंदिर के चबूतरे पर बैठा था। करीब 8:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। रात को गोली की आवाज सुनकर जैसे ही घर के लोग और ग्रामीण पहुंचे तो आशीष चबूतरे पर खून से लथपथ पड़ा था। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवारीजनों से पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं उन्होंने किसी से रंजिश या विवाद होने की बात से इंकार किया है। पुलिस अब युवक के हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


गर्दन की हड्डी में फंसी थी गोली
करहल। पोस्टमार्टम के दौरान गोली न मिलने के कारण चिकित्सक ने शव का एक्सरे कराया। गोली युवक की गर्दन की हड्डी में फंसी हुई थी। बाद में चिकित्सक ने हड्डी में फंसी 315 बोर की गोली निकाली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें