फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से पैसे उड़ाने वाला सीसीटीवी में कैद

Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकालने में मददगार बनकर महिला के खाते से रकम निकालने वाला युवक सीसीटीवी में कैद है। सोमवार को सीसीटीवी की क्लिपिंग देखकर पहचानने के बाद महिला ने घटना की तहरीर थाने में दी। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना निवासी रेखा दीक्षित 22 जुलाई को स्टेट बैंक की मंडी शाखा के एटीएम में रुपये निकालने गई थी। नेटवर्क की समस्या से पैसे नहीं निकल रहे थे, तभी केबिन में खडे़ एक युवक ने मदद के बहाने एटीएम लेकर महिला से पासवर्ड डलवा लिया। फिर बताया कि मशीन में खराबी के कारण पैसे नहीं निकल रहे हैैं। वहीं कुछ देर एटीएम मशीन पर खड़े रहने के बाद युवक चला गया, तभी महिला के मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आ गया। यह पढ़ते ही उसके होश उड़ गए। कुछ देर तक युवक की तलाश करती रही महिला ने इसकी जानकारी बैंक के अफसरों को दी। वहीं सोमवार को महिला ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की क्लिपिंग ने युवक को पहचान लिया। इसके बाद उसने घटना की तहरीर थाने में दी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें