फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख ट्रक चालक ने तोड़ा रेलवे फाटक

Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गोवंश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रविवार रात ट्रक में गोवंश लादकर बदायूं से आ रहे ट्रक चालक ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस को पीछा करते देख चालक ने भोजपुरा रेलवे फाटक को तोड़कर ट्रक गांव सिकंदरपुर की ओर दौड़ा दिया। वहां एसआई ने टायर में गोली मार दी।
विज्ञापन

जिसके बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक पेड़ से टकरा गया। इस दौरान चालक और परिचालक ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रहे 33 गोवंश बरामद किए, जिनमें छह मरे हुए मिले। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

रविवार देर रात करीब एक बजे बदायूं से गोवंश को लादकर एक ट्रक रवाना हुआ। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस उसके पीछे लग गई। जब गोवंश लदा ट्रक जिले की सीमा में प्रवेश हुआ तो बदायूं पुलिस ने इसकी जानकारी वायरलेस पर जिले की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। ट्रक चालक को जब पीछा किए जाने की भनक लगी तो उसने गाड़ी को दौड़ा दिया। रास्ते में एक डीसीएम को टक्कर मारने के बाद भोजपुरा रेलवे फाटक को तोड़ते हुए ट्रक गांव सिकंदरपुर की ओर भागने लगा। इसी बीच रात्रि गश्त रहे एसआई आरएन यादव ने पीछा शुरू कर दिया। गांव सिकंदरपुर में प्रवेश करने के बाद ट्रक को हाथ से निकलता देख उन्होंने टायर पर गोली मार दी। जिससे असंतुलित होकर ट्रक पूर्व प्रधान के घर के बाहर पेड़ से टकरा गया इस दौरान तस्कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक से 33 गोवंश बरामद किए जिनके हाथ और मुंह बांधकर ट्रक में ठूंसकर भरे हुए थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। क्रेन की मदद से सुबह करीब आठ बजे ट्रक को निकाला जा सका। पुलिस लाइन में जब ट्रक को खाली करने पर छह गोवंश मर चुके थे। पुलिस ने उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को दफनाया। कोतवाली पुलिस ने गोवध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें