फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने दलित युवकों को पीटा

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। कार से बाइक टच होने पर उसमें सवार युवकों ने बाइक सवार दो युवकों को राइफल और बंदूक की बटों से जमकर पीटा। कार सवार युवक बाइक सवार दोनों युवकों को कार में डालकर इटावा की ओर भाग लिए। दिन दहाड़े युवकों की पिटाई के बाद कार में डालकर ले जाने की घटना से नगर में हड़कंप मच गया। अपहरण की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई लेकिन जब पता चला कि कार सवार युवक दोनोें युवकोें को खिदरपुर गांव के समीप जंगल में छोड़ गए हैं तो पुलिस शांत होकर बैठ गई। थाने पहुंचे युवकों की पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर जितेंद्र जाटव निवासी सैफई और उसका मौसेरा भाई ज्ञान सिंह जाटव निवासी बछेला थाना सिरसांगज बाइक से कुसमरा जा रहे थे। कुसमरा में जितेंद्र की ननिहाल है और नानी के निधन पर दोनों अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए जा रहे थे। किशनी-विधूना चौराहे पर उनकी बाइक एक कार से टच हो गई। जितेंद्र और ज्ञान सिंह बाइक को रोके बिना कुसमरा की ओर चल दिए। कार सवार दो युवकों ने बाइक का पीछा कर नेशनल हाईवे पर तिलक राइस मिल के सामने बाइक को ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया। कार से उतरे एक युवक के हाथ में राइफल और दूसरे के हाथ में बंदूक थी। कार सवार युवकाें ने उतरते ही गाली-गलौच करते हुए दोनों की बटों से पिटाई शुरू कर दी। जमकर पिटाई करने के बाद कार सवार युवकों ने दोनों को कार में डाल लिया और इटावा की ओर भाग गए। दिन दहाड़े मारपीट कर कार में युवकों को डालकर ले जाने से लोगों ने समझा कि युवकों का अपहरण कर लिया गया है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। अपहरण की सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस जीप लेकर इटावा की ओर दौड़ी। लेकिन ग्राम खिरदपुर के समीप जंगल के किनारे दोनों युवक मिल गए। युवकों ने बताया कि उतारने के बाद भी कार सवार युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। दोनों युवकों को पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न कर दोनों को मरहम-पट्टी की सलाह देते हुए युवकों को थाने से रवाना कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें