फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक किशनी की बोलेरो में बस ने मारी टक्कर

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में विधायक किशनी की बोलेरो में बुधवार की दोपहर प्राइवेट बस के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। रोड पर जा रही एक छात्रा विधायक के चालक की सजगता के चलते बच गई। बस दौड़ा रहे चालक को ईशन नदी पुल पर लोगों ने पकड़कर मारपीट कर घायल कर दिया। विधायक ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर 2:30 बजे के लगभग विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया बोलेरो से भांवत चौराहा की तरफ से ईशन नदी पुल की ओर जा रहे थे। जब उनकी बोलेरो रघुवीर कोल्ड स्टोरेज के समीप पहुंची तभी पीछे से जा रही तेज रफ्तार के बस चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो चालक की सजगता के चलते साइकिल से बोलेरो के आगे जा रही छात्रा बाल-बाल बच गई। टक्कर के बाद चालक बच लेकर ईशन नदी पुल की ओर भाग गया। वहां लोगों ने चालक को पकड़कर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीछे से पहुंचे विधायक ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां चालक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें हैं। चालक ने अपना नाम रवींद्र निवासी बोझी थाना कुर्रा बताया है। वहां चालक  का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें