फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र में एक सितंबर को ट्रेन से छोटा ट्रक टकराने के कारण गांव तिसाह के पांच लोगों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल ने रविवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम तिसाह निवासी रामौतार अपने पुत्र प्रेम नरायन और मेघ सिंह तथा पुत्रवधू पुष्पा के साथ एक सितंबर को थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर में पुष्पा के मायके से भैंस लेने जा रहे थे। छोटा ट्रक में रामौतार के अलावा गांव के राजेंद्र उर्फ राजन तथा छोटा ट्रक चालक जलालुद्दीन उर्फ जल्लू भी थे। ट्रक भोगांव क्षेत्र में रजवाना मोड़ पर मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से टकरा गया। इससे रामौतार, प्रेम नरायन, पुष्पा, राजेंद्र और जलालुद्दीन की उसी दिन मौत हो गई थी। गंभीर हालत में मेघ सिंह को चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। आगरा में इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर रविवार की रात परिवारीजन दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे थे। पैसे की व्यवस्था करने गांव आ रहे थे तभी रास्ते में मेघ सिंह की मौत हो गई। रात 11:35 बजे परिवारीजन जिला अस्पताल लाए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कराया है। मेघ सिंह की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामवासी और रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें