फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों को लेकर की गई थी अतुल की हत्या

Fri, 19 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
HONOR KILLING
विज्ञापन
गांव पदमनेर निवासी युवक की पिछले माह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय युवक सुबह दौड़ लगा रहा था। उक्त मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव के ही दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हत्या का कारण मृतक के गांव की ही युवती से प्रेम संबंध होना रहा। आरोपी उक्त युवती के ही भाई हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल को सुबह दौड़ लगाने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुस्साए परिवारीजनों ने पुलिस को शव नहीं उठने दिया था बाद में मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने वारदात का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस को घटना का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए एसओ बेवर ने बताया कि अतुल के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध थे। वह अक्सर फोन पर युवती से बात करता था। इसकी भनक युवती के भाइयों को लग गई। उन्होंने अतुल को ठिकाने लगाने का निर्णय  लिया। इसके बाद 23 अप्रैल को उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
उक्त मामले में पुलिस ने गांव के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने युवती के भाई ब्रजेश कुमार और राजेश कुमार निवासी पदमनेर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना कबूल कर लिया। सीओ भोगांव आत्म प्रकाश ने बताया कि दोनों युवकों ने पूछताछ में हत्या करना कबूल किया है।
विज्ञापन


पहले सबूत न होेने पर छोड़ दिया था
बेवर। अतुल की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व में भी शक के आधार पर दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। तब साक्ष्य के अभाव में उक्त दोनों को छोड़ दिया था। कहीं से सफलता न मिलते देख पुलिस ने एक बार फिर दोनों भाइयों ब्रजेश और राजेश को हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने युवक की हत्या करना कबूल कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें