फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहनोई के घर से लाैट रहे दंपती संग भयानक हादसा, पति-पत्नी की माैत; 10 वर्ष का बेटा गंभीर घायल

Thu, 26 Nov 2026 08:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

हादसे में घायल हुए दंपती और बेटे को पुलिस ने पुलिस ने सैफई पीजीआई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू और उनकी पत्नी बीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 10 वर्षीय ऋषभ का उपचार जारी है। दंपती के शवों का पोस्टमार्टम सैफई पुलिस ने कराया है। 
विज्ञापन
मृतकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में दर्दनाक हादसा सामने आया। सड़क हादसे में घायल रिश्तेदार का हाल लेने के बाद घर लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की माैत हो गई, 10 वर्ष का बेटा गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन


घटना करहल क्षेत्र के किरथुवा-हेवरा बाईपास पर बुधवार रात करीब 9:10 बजे हुई। थाना करहल के गांव गोटपुर मीठेपुर निवासी रिंकू (35) अपनी पत्नी बीना (30) और 10 वर्षीय बेटे ऋषभ के साथ गांव बांसक स्थित अपनी बहन राखी के घर गए थे। वहां उन्होंने एक माह पहले सड़क हादसे में घायल हुए अपने बहनोई शीलू का हालचाल जाना। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

रात में बाइक से घर लौटते समय किरथुवा-हेवरा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू, बीना और बेटा ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को तुरंत सैफई पीजीआई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रिंकू और उनकी पत्नी बीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 10 वर्षीय ऋषभ का उपचार जारी है। दंपती के शवों का पोस्टमार्टम सैफई पुलिस ने कराया है। 

करहल क्षेत्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों के शव का पोस्टमार्टम सैफई पीजीआई में कराया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक तिवारी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें