परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को गणित और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। गणित के पेपर में जमकर नकल हुई। वहीं किताबें न होने के चलते शिक्षकों को परीक्षा कराने में परेशानी उठानी पड़ी।
परीक्षा में सुबह की पाली में कक्षा आठ की गणित की परीक्षा में जमकर नकल हुई। प्रश्न ब्लैक बोर्ड पर लिखकर हल कराए गए। साथ ही ग्रामीण अंचलों में स्थित स्कूलों में परीक्षा में जमकर नकल हो रही है। यह बात और है कि विभागीय अधिकारी इस बात से अंजान बने हुए हैं। बीएसए रामकरन यादव का कहना है कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं। परीक्षाओं में नकल होने की कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है। साथ ही निरीक्षण में कोई छात्र नकल करते नहीं मिला है।