फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक के साथ हो रहा अन्याय

Thu, 24 Nov 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
सहकारी बैंक के साथ हो रहा अन्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोआपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन ने गुरुवार से जिला सहकारी बैक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने के बाद बैंक के सचिव को तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक सहकारी बैंक के साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को धरने को संबोधित करते हुए ब्रजेंद्र कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा रिजर्व बैंक द्वारा 14 नवंबर को सहकारी बैंकों में बिना किसी ठोस कारण के खाताधारकों के खातोें में जमा करने तथा बदलने पर रोक लगा दी है।  सहकारी बैंक किसानों को खेती की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के साथ ही खाद और बीज की भी सुविधा देता है। श्याम सिंह यादव ने कहा सहकारी बैंक को भी रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त है। सामान्य बैंकिंग का भी अधिकार है। जमाकर्ताओं को बंद करेंसी को अपने खातों में जमा करने का विधिक अधिकार है। रिजर्व बैंक के निर्णय से सहकारी बैंक के उपभोक्ताओं के वैधानिक अधिकारों का हनन हुआ है। इस मौके पर रामचंद्र कुशवाहा, राजीव यादव, मोहम्म्द अख्तर खां, उजागर सिंह, राघव किशोर, विकास दलेला, हरीओम, जोगराज, हेमंत कुमार, संतोष, सतीश, नीरज, कृष्ण मुरारी, संजीव, शिवप्रताप, संजीव, सर्वेश, घनश्याम, लक्ष्मी शंकर मिश्रा, भंवर सिंह, शैलेंद्र भदौरिया आदि मौजूद थे। धरने के बाद तीन सूत्रीय ज्ञापन बैंक के सचिव को सौंपा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें