फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शाहजहांपुर उपकेंद्र के संविदा लाइनमैन से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। शाहजहांपुर बिजली उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी लाइनमैन के साथ राजस्व वसूली और विद्युत सुधार कार्य के दौरान ग्रामीणों के पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव की लाइन को थ्री-फेस करने का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने लाइनमैन के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और टी-शर्ट भी फाड़ दी। बीच-बचाव करने आए साथी कर्मी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पीड़ित लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को संविदाकर्मी लाइनमैन आदित्य चौहान, साथी कुंवर पाल के साथ ग्राम नगला इंद्र (पोस्ट बादशाहपुर) में बिजली व्यवस्था सुचारू करने और विभागीय निर्देशानुसार राजस्व वसूली का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव की लाइन को थ्री-फेस करने की बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। गांव के तीन-चार आरोपी मौके पर आ धमके और जबरन बिजली जोड़ने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और आदित्य चौहान के साथ जमकर मारपीट की। हमले के दौरान आरोपियों ने उनकी टी-शर्ट फाड़ दी और सीने व आंख पर नाखूनों से गंभीर खरोंचें मार दीं। साथीकर्मी कुंवर पाल ने जब बीच-बचाव करना चाहा तो उनके साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। जाते-जाते आरोपी दोनों कर्मियों को दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें