मैनपुरी के दीवानी न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन सेशन कोर्ट की चौथी मंजिल पर लेंटर के लिए सरिया बिछाते समय कन्नौज निवासी मजदूर राधेश्याम का पैर फिसल गया। वह तीन मंजिल नीचे पोर्च पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मैनपुरी के दीवानी न्यायालय में सेशन कोर्ट की चौथी मंजिल से लेंटर की सरिया बिछाते समय मजदूर का पैर फिसल गया और वह तीन मंजिल नीचे पक्के फर्श पर आकर गिरा। इससे मजदूर को गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूर घायल मजदूर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे गंभीर अवस्था में सैफई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय में करीब चार मंजिला सेशन कोर्ट की बिल्डिंग बनाने का कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे चौथी मंजिल पर लेंटर के लिए सरिया बिछाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान कन्नौज निवासी राधेश्याम सरिया लगा रहे थे। अचानक से उनका पैर फिसला और वह तीन मंजिल नीचे पोर्च पर गिर गया। काफी ऊंचाई से गिरने पर मजदूर को गंभीर चोटें आए। मजदूर के गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद अन्य साथी उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दीवानी परिसर में सेशन कोर्ट की नई बिल्डिंग को बनाने का काम गुरुग्राम की कॉमेट कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कंपनी और ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य के दौरान कोई भी सुरक्षा मानक का प्रयोग नहीं किया गया। निर्माण कार्य स्थल की काफी ऊंचाई होने के बाद भी मजदूरों को न तो कोई हेलमेट दिया गया, न कोई सपोर्ट सिस्टम था जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।