फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल प्रकरण में फूंका कांग्रेस का पुतला

Wed, 31 May 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
केरल प्रकरण में फूंका कांग्रेस का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बीफ का समर्थन करने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुरावली और करहल में जुलूस निकाला। इसके बाद कांग्रेस का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद, सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस का पुतला लेकर जुलूस निकाला और थाना कोतवाली के सामने पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब वह थाना कोतवाली के सामने पुतला फूंक रहे थे उस समय एक पुलिसकर्मी द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई जिससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त रहा। नगर संयोजक बृजेश जादौन, कुलदीप राठौर, राजू राठौर, अभय प्रताप सिंह राठौर, हरविलास, पप्पी चौहान, रंजीत सैनी, सोनू गुप्ता, अनमोल वर्मा, राहुल गुप्ता, देवू राठौर सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं करहल में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहसील के निकट केरल की घटना के विरोध में कांग्रेस नेता रिजौल मुकट्टी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में गौरव दुबे, अमित गुप्ता, राहुल राठौर अमित यादव, विनय यादव, भानु यादव, दीपक यादव, लालु गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का भोगांव चौराहे पर पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सुरेंद्र चौहान, राजेंदर सोनी, आशु सक्सेना, अमित वर्मा, हृर्देश वाल्मीकि, हर्ष अग्निहोत्री, शिवशंकर वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें