जिले को मिला दो और एंबुलेंस का तोहफा
- फोटो : अमर उजाला
जिले को दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का तोहफा मिला है। गंभीर समस्या होने पर जिले के लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय कार्यालय से सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।
शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय से सीएमओ डा. रामकिशन ने जनपद को मिली एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी को यह एंबुलेंस गंभीर समस्या जैसे हैडइंजरी, क्रिटीकल प्रेगनेंसी होने परी मिलेगी। जिला प्रभारी 108-109 पवन द्विवेदी ने बताया कि जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को शुरू किया गया है। इन एंबुलेंस में वैल्टीनेटर उपलब्ध है। साथ ही आईसीयू जैसी सुविधा भी है। यह एंबुलेंस क्रिटीकल प्रेगनेंसी और हैडइंजरी जैसे केस में उलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आम आदमी को 108 नंबर मिलाकर अपनी समस्या बतानी होगी। साथ ही सीएमओ और सीएमएस के अनुमति लेना होगी। उसके बाद ही उपब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर सहायक प्रभारी एंबूलेंस सौरभ शर्मा, नोडल अधिकारी अरुणा आदि मौजूद रहे।