फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतने को खूब दौड़े बच्चे

Sat, 08 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जीतने को खूब दौड़े बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवनागरी इंटर कालेज के खेल मैदान में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक की नौ ग्राम पंचायतों के प्राथमिक तथा पूर्व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी आरएस कुरील और ब्लाक व्यायाम शिक्षक श्याम किशोर पाठक के संयोजन में हुई ब्लाक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ पीसीएफ निदेशक अनुजेश प्रताप सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। अनुजेश प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चो के पठन-पाठन के साथ खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है। बेसिक शिक्षाधिकारी रामकरण यादव ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में पीटी अवश्य ही कराया जाना चाहिए। प्रतियोगिता की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन अभिलाख सिंह राठौर ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा महत्वपूर्ण शिक्षा है। इसी पर देश की तरक्की निर्भर है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरावली की छात्राओं ने शिक्षिका नीलम यादव के निर्देशन में पीटी का शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में छोटू, शिवानी, 100 मीटर में आलोक, शिवानी, 200 मीटर में रोहित व मोनी, 400 मीटर में विवेक व सविता ने जीत दर्ज की। सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आशीष कुमार, बालिका वर्ग में आरुषी कुमारी ने, 200 मीटर में सरमन व उमीलन, 400 मीटर में देवेंद्र व आबरू, 600 मीटर में कल्यान सिंह व देवकी ने प्रथम स्थान पाया।
ब्लाक व्यायाम शिक्षक श्याम किशोर पाठक, कुलदीप कुमार, आनंदपाल सिंह, शिव प्रताप, बृजेश शाक्य, सुधीर कुमार, राजेश कुमार ने अपने क्षेत्र के विद्यालयों की टीमों को व्यवस्थित कर प्रतियोगिता में शामिल किया। प्रतियोगिता में अशोक कुमार, राजेश कुमार, नेत्रपाल सिंह, नेमसिंह, रामेन्द्र पाल, अनिल कुमार, सत्यप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें