फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला मंदिर हादसे में घायल मासूम की मौत

Thu, 26 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर हादसे में घायल बालक ने सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अंश की मौत से परिवार में कोहराम है। अंश मां-बाप की इकलौती संतान था।
विज्ञापन



बता दें कि बुधवार को शीतला देवी मंदिर में पीपल का पेड़ गिरने से आधा सैकड़ा लोग घायल हो गए थे। इसमें थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम मिगरौरा निवासी ब्रजभूषण नेजा चढ़ाने के लिए आए थे। गांव से नेजा में पुष्पेंद्र शाक्य की पत्नी मधू और उनका आठ माह का पुत्र अंश भी आया था। मधू पूजा अर्चना कर रही थीं उसी समय गुरुवार की शाम पीपल का पेड़ गिर गया। अंश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने सैफई अस्पताल रेफर कर दिया। सैफई में इलाज के दौरान अंश की मौत हो गई।
सत्यापन को पहुंचे तहसील कर्मी

शीतला देवी मंदिर में बुधवार को पीपल का पेड़ गिरने से घायल हुए लोगों की लिस्ट जिला प्रशासन ने तैयार की। गुरुवार को तहसील कर्मी अस्पताल लिस्ट के आधार पर घायलों का सत्यापन करने पहुंचे। तहसील कर्मियों के अनुसार घायलों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन



घायल और मृतक बालक के परिवार की आर्थिक स्थिति का सत्यापन तहसील से कराया जा रहा है। जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है उन्हें आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

चंद्रपाल सिंह, डीएम मैनपुरी
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें