फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: वन स्टॉप सेंटर में खराब मिले सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। जिला जज द्वारा गठित न्यायिक अधिकारियों की समिति ने मंगलवार को वन स्टाॅप सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर में सीसीटीवी कैमरे तथा कूलर की टंकी खराब मिली। सेंटर मैनेजर कामिनी यादव अनुपस्थित मिलीं। कैमरे तथा कूलर की टंकी सही कराने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए।
मंगलवार को कमेटी के अध्यक्ष तालेवर सिंह अपर जिला जज, सदस्य कुलदीप सिंह एफटीसी जज, प्राधिकरण सचिव नूतन चौहान वन स्टाॅप सेंटर पहुंचे। सेंटर में अभिलेख का निरीक्षण कर जेंडर स्पेशलिस्ट नीता सिंह, शिवानी मिश्रा जिला समन्वयक से जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि वन स्टाॅप सेंटर में चार अपहर्ता मौजूद हैं। तीन को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में भेजा गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वन स्टाॅप सेंटर की रसोई भी चालू नहीं मिली। समिति के सदस्यों ने नाराजगी जताई कि एक साल से लगातार कहने के बाद भी रसोई चालू नहीं कराई गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम को वन स्टाॅप सेंटर की रसोई चालू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से वन स्टाॅप सेंटर में तैनात पीएलवी की हेल्प डेस्क के लिए फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश भी जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें