मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों अधिकारियों ने श्री केएलएमसी उ.मा. विद्यालय नरायनपुर के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है कि आखिर इस टीसी पर किस प्रकार से सह जिला विद्यालय निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर हो गए। प्रधानाचार्य से मामले में जवाब मांगा गया है।
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
सह जिला विद्यालय निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर से काउंटर साइन के मामले पूर्व में भी आते रहे हैं। पिछले साल भी दो अलग-अलग कॉलेजों की टीसी फर्जी काउंटर साइन से जारी की गई थीं। संबंधित मामलों में प्रधानाचार्यों से जवाब मांगा गया तो उन्होंने स्पष्ट कह दिया था कि उनके द्वारा टीसी प्रमाणित नहीं कराई गई हैं।
प्रधानाचार्य बोले-मेरे भी हस्ताक्षर फर्जी
दूसरी तरफ टीसी को लेकर श्री केशव लाल माथुर चतुर्वेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर के प्रधानाचार्य ज्ञानचंद्र ने बताया कि यह टीसी फर्जी है उनके यहां इस नाम का कोई बच्चा नहीं पढ़ता। और टीसी पर किए गए प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर भी फर्जी हैं।
यह भी पढ़ेंः- आगरा में उफान पर यमुना: 'हेलो...क्या ताजमहल बाढ़ के कारण बंद है, घूमने आ सकते हैं या नहीं', पर्यटक आशंकित
श्री केएलएमसी उमा विद्यालय के नाम से जारी एक छात्र की टीसी सामने आई है। इस टीसी पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्ताक्षर फर्जी हैं। मामले में संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य से जवाब मांगा गया है।
-सुधीर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक