निकाह के दो साल बीतने के बाद भी ससुराल वालों की हरकत नहीं बदली। बीवी भी शौहर का साथ नहीं दे रही थी। जिसके बाद युवक ने ऐसा कदम उठाया कि कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है।
मैनपुरी के थाना भोगांव के मोहल्ला फाज़िलगंज का मामला है। 29 वर्षीय इमरान का निकाह दो साल पहले फर्रुखाबाद की आसमा के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही बीवी की व्यवहार इमरान को लेकर अच्छा नहीं था। इमरान के परिवारीजनों ने बताया कि निकाह के बाद आसमा बमुश्किल तीन बार ही ससुराल आई। इसके बाद उसके मायके वालों ने इमरान को परेशान करने के लगे। मुकदमों से इमरान इस कदर आहत था कि उसने घर में ही फंदे से लटक कर जीवन समाप्त कर लिया। घरवालों ने उसका शव फंदे से लटका तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये है मामला
नगर के मोहल्ला फाज़िलगंज के रहने वाले 29 वर्षीय मोहम्मद इमरान वेग ने घर में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं मृतक के बड़े भाई मोहम्मद मकसूद ने बताया कि इमरान की निकाह दो वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद के रहने वाले डॉ. फशकील अहमद की बेटी आसमा निसात के साथ हुआ था। निकाह के बाद आसमा बमुश्किल तीन बार ही भोगांव आई और बाद में उसने परिवार से अलग रहने की बात कहते हुए ससुराल आने से इंकार कर दिया।
करने लगी परेशान
बताया कि इसके बाद आसमा अपने घरवालों के साथ मिलकर इमरान को परेशान करने के लिए उस पर केस करने लगी। इस दौरान कई बार पंचायत भी हुईं। उसने साथ आने से मना कर दिया, लेकिन इमरान पर ही विदा न कराने का झूठा आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। जिसके बाद इमरान और छोटा भाई शानू 28 जुलाई को फतेहगढ़ महिला पुलिस लाइन गए थे, लेकिन सास चमन वेगम, ससुर डॉ. शकील अहमद, साले मोहम्मद ताहिर अली, हाफिज अकील अहमद ने पुलिस के सामने पंचायत नहीं मानी और आसमा को उसके साथ भेजने से मना कर दिया।
फतेहगढ़ से वापस आने के बाद इमरान परेशान रहने लगा। इसके बाद उसने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक के घरवालों ने ससुराल वालों पर मानसिक उत्पीड़न करने के साथ ही आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में में प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गयी है।