फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रिवाल्वर तानकर रुकवाई कार, गाड़ी तोड़ी

Sun, 15 Feb 2026 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के हरिपुरम कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर को घर आ रहे युवक की कार को आरोपियों ने रिवाल्वर तानकर रुकवा लिया। गाड़ी रुकते ही उसमें तोड़फोड़ कर दी। हंगामा देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

हरिपुरम कॉलोनी निवासी हिमांशु शुक्रवार को किसी काम से भदावर हाउस के पास गए थे। वापसी में वह कार (स्कार्पियाे) से घर लौट रहे थे। इस दौरान कॉलोनी के रहने वाले शिवम, मोनू और सोनू सामने आ गए और रिवाल्वर तान दी। इस पर उन्होंने गाड़ी रोक दी। रुकते ही आरोपी हमलावर हो गए और गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे। हंगामा होता देख आसपास के लोग आ गए।
लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से चले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें