फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खाने का जायका बिगड़ा तो पति ने सुनाई खरी-खोटी

Sun, 15 Feb 2026 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खाने का जायका बे-स्वाद हो गया। जरा-सी बात पर पति ने खरी-खोटी सुना दीं। नाराज बेगम मायके चली गईं। मामला पिंक बूथ पर पहुंचा तो दो बार की काउंसिलिंग के बाद बिगड़ी बात बन गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला ने 21 जनवरी को पिंक बूथ प्रभारी सविता सेंगर को शिकायती पत्र दिया था, बताया कि उनके देवर का निकाह तीन माह पहले हुआ है। मगर, कुछ दिन पहले घरेलू झगड़े के बाद देवरानी नाराज होकर मायके चली गई है। काफी समझाया गया लेकिन वह घर लौटने के लिए तैयार नहीं है। शिकायती पत्र पर जांच शुरू हुई और पिंक बूथ प्रभारी ने दोनों पक्ष को बुलाया। पहली काउंसिलिंग में विवाद की जो वजह सामने आई। उसे सुन कर सभी हैरान रह गए।
दरअसल खाने के जायके में कमी के चलते पति ने खरी-खोटी सुना दी थीं। इस बात पर ही बेगम नाराज हो गईं, गुस्सा इतना कि मायके चली गई। शनिवार को दंपती को पिंक बूथ पर दोबारा बुला कर आमने सामने बैठाया गया। प्रभारी ने उन्हें को समझाया कि मामूली बात पर इतना गुस्सा ठीक नहीं, तमाम उम्र हंसी खुशी से रहना है तो छोटी-छोटी बातों को दरकिनार करना होगा।
विज्ञापन

बात दंपती की समझ में आ गई, पति ने जरा सी बात पर गुस्सा करने के लिए माफी मांगी तो बेगम ने भी जल्दबाजी में लिए निर्णय पर सॉरी बोला। नव विवाहिता जोड़ा शनिवार को पिंक बूथ से हंसी खुशी घर भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें