फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा

Wed, 16 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार दोपहर शहर के मुख्य बाजार में जेसीबी ने सड़क और फुटपाथ पर लगे अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एक स्थान पर भाजपा के होर्डिंग हटवाने को लेकर पुलिस और नेताओं में झड़प भी हुई। क्रिश्चियन तिराहा से बड़ा चौराहा तक अतिक्रमण को हटवाया गया।
विज्ञापन

आए दिन जाम और अतिक्रमण की समस्या से बाजार आने वाली जनता परेशानी उठा रही है। बुधवार को सीओ सिटी राजेश चौधरी ने कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की टीम के साथ बाजार में सड़क और फुटपाथ पर लगे अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी ने दुकान के बाहर तय सीमा से अधिक तिरपाल, टीन शेड आदि को हटवाया। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा। कार्रवाई की सख्ती को देखकर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानों को बंद कर भाग गए। जेसीबी जब तांगा स्टेंड पर भाजपा के होर्डिंग हटा रही थी तभी भाजपा नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि अकेले पार्टी के ही होर्डिंग हटाना सही नहीं है। अगर कार्रवाई की जा रही है तो सभी पार्टियों के होर्डिंग हटाए जाएं। नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच झड़प भी हुई। कार्रवाई के दौरान क्रिश्चियन तिराहा से लेकर बड़ा चौराहा तक अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान ईओ नगर पालिका, थानाध्यक्ष कोतवाली समेत बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें