मैनपुरी। व्यावसायिक क्षेत्र और बाजार में पैदल यात्रियों का चलना दूभर हो गया है। दुकानदारों ने दुकानों के आगे फुटपाथ पर प्रचार बोर्ड, होर्डिंग, सामान आदि रख कर कब्जा कर लिया है। फुटपाथ का निर्माण आम जनता की पैदल आवाजाही और सुरक्षा के लिए किया गया था। वह अब पूरी तरह से निजी विज्ञापनों और दुकानों के विस्तार का अड्डा बन गया है।
फुटपाथ पर जगह न होने के कारण वृद्ध, महिलाएं और स्कूली बच्चे मुख्य सड़क पर चलने के लिए मजबूर हैं। व्यस्त समय में सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव रहता है, ऐसे में पैदल यात्रियों के सड़क पर आने से हादसों की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर तो स्थिति इतनी बदतर है कि पैदल चलने वालों को जान जोखिम में डालकर वाहनों के बीच से रास्ता निकालना पड़ता है। इन मार्गों से प्रशासनिक और नगर पालिका के अधिकारियों का आवागमन होता है लेकिन अतिक्रमण की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता। शहर के स्टेशन रोड, राधारमण रोड, कचहरी रोड, मुख्य बाजार में हालात बेहद खराब हो चुके हैं।
शहर में फुटपाथ पर दुकानदारों की मनमानी है। दुकान के बाहर प्रचार सामग्री व अन्य सामान रख देते हैं। जिस वजह से फुटपाथ पर चलने वाले लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं। संजय निवासी मोहल्ला गाड़ीवान
दुकानदारों ने न केवल फुटपाथ पर प्रचार बोर्ड टांग रखे हैं बल्कि ग्राहकों की गाड़ियां भी सड़क पर ही खड़ी करवा दी जाती हैं। इससे पूरी सड़क संकरी हो जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है।
सनी चांदना निवासी पंजाबी कॉलोनी
फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। नगर पालिका के साथ मिल कर जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
दीपशिखा सिंह, सीओ ट्रैफिक
फोटो 1 संजय निवासी गाडीवान
फोटो 1 संजय निवासी गाडीवान
फोटो 1 संजय निवासी गाडीवान