उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हाईवे पर बस और ट्रक ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में बैठे लगभग 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सवारी से बस आगरा से इटावा की तरफ जा रही थी। ट्रेलर भी मशीनों को लाद कर आगरा से इटावा की तरफ ही जा रहा था। चालक ने अचानक ट्रेलर मोड़ दिया, जिसकी वजह से पीछे से आ रही बस ट्रेलर में घुस गई। सीधी भिड़ंत में 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर मौके पर भारी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर करहल सीओ अजय सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।