फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड शोरूम में भीषण आग, एक करोड़ का माल जला

Fri, 31 Mar 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
रेडीमेड शोरूम में भीषण आग, एक करोड़ का माल जला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के राधारमन रोड स्थित कपड़ों के शोरूम में गुरुवार रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल के चार वाहनों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम मालिक के मुताबिक करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी आशुतोष दुबे का राधारमन रोड पर जोगमाया कलेक्शन के नाम से रेडीमेड कपड़ों का शोरूम है। तीन मंजिला इमारत में दो फ्लोर पर माल लगा हुआ था वहीं तीसरी मंजिल पर काम चल रहा था। गुरुवार रात करीब 11 बजे पहली मंजिल पर अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान बंद होने की वजह से किसी को कोई जानकारी नहीं हो पाई। करीब 15 मिनट बाद शोरूम से धुंआ निकलता देख लोगों ने आशुतोष को फोन कर सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी आग को बुझाने का प्रयास किया मगर तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया था। देखते ही देखते आग ने दूसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची चार दमकल के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आग में शोरूम में रखा करीब एक करोड़ कीमत का सामान जलकर राख हो गया था। इस दौरान मार्ग पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वहीं बड़ी संख्या में पुलिसबल भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें