फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खाद लेकर लौट रहे युवक को दबंगों ने मारी गोली, घटना से क्षेत्र में फैली दहशत

Sat, 18 Nov 2023 05:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में खाद लेकर लौट रहे युवक को दबंगों ने रास्ते में गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ भागे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Mainpuri News: घायल अरिंद पाल और जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की दोपहर बाइक से खाद लेकर लौट रहे युवक को नामजद लोगों ने गोली मार दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


घटना कुरावली थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव की है। गांव निवासी अरिंद पाल शनिवार की सुबह खाद लेने के लिए गए थे। दोपहर के समय वह खाद लेकर वापस लौट रहे थे। सठिया बाग रजापुर मोड़ के पास वह एक दुकान से तंबाकू लेने के लिए रुके। तभी गांव निवासी धर्मेंद्र व उसके तीन चार साथी वहां आ गए। जब तक अरिंद कुछ समझ पाते आरोपियों ने उस पर तमंचा से गोली चला दी। पीठ में गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: बिना फोटो और मोहर के लिया प्रार्थनापत्र, जिला जज हो गए नाराज; लिपिक से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस बीच हमलावर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक मोहर पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। घायल ने धर्मेंद्र व साथियों के नाम पुलिस को बताए। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें