फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइलेंसर की वजह से बुलेट जब्त, इतना ही नहीं पुलिस ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

Sat, 10 May 2025 02:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

 बुलेट बाइक में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर की वजह से युवक मुश्किल में पड़ गया। उसकी बुलेट जब्त कर ली गई। इतना ही नहीं उस पर 15 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। 
 
विज्ञापन
बुलेट की जब्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात पुलिस ने सड़कों पर तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर से धमाका करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम यातायात प्रभारी ने बिना नंबर प्लेट वाली एक मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट को जब्त कर पुलिस लाइन में खड़ा कराया। 
विज्ञापन


 

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के सख्त निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज करने वालों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार शाम यातायात प्रभारी चेकिंग कर रहे थे, तभी बिना नंबर की एक बुलेट बाइक दिखाई दी, जिसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था। 
विज्ञापन

पुलिस को देखकर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन यातायात कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। बुलेट बाइक को सीज कर दिया गया है और यातायात प्रभारी ने बताया कि इस पर 15,000 का जुर्माना लगाया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें