फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बच्चियों से अश्लीलता के आरोपी शिक्षक की विभागीय जांच शुरू, बीएसए ने बीईओ को दिए जांच के आदेश

Tue, 03 Sep 2024 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बच्चियों से अश्लीलता के आरोपी शिक्षक की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। बीएसए ने बीईओ कुरावली को जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
minor girl (demo) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीएसए दीपिका गुप्ता ने छात्राओं से अश्लीलता करने वाले आरोपी शिक्षक के विरुद्ध जांच बैठा दी है। खंड शिक्षाधिकारी कुरावली को जांच के आदेश दिए हैं। दो दिन में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।

विज्ञापन


कुरावली विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परमकुटी पर तैनात शिक्षक नरेंद्र कुमार पर वहां की छात्राओं ने अश्लीलता करने के आरोप लगाए हैं। सोमवार को छात्राओं की शिकायत पर शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। 

जानकारी होते ही बीएसए दीपिका गुप्ता ने शिक्षक की कार्यशैली और मामले में लगे आरोपों की जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षाधिकारी कुरावली माजुद्दीन अंसारी को सौंपी है। बीएसए दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि शिक्षक पर लगे आरोपों की गहनता से जांच की जाए। 
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं से अलग से बात की जाए। विद्यालय में तैनात अन्य स्टाफ से भी बात की जाए। वहीं बीएसए ने मामले में प्रधानाध्यापक पर लगाए गए आरोपों की भी जांच के आदेश दिए हैं। बीएसए दीपिका गुप्ता ने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें