फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चिह्नित सैम बच्चे 25 मई तक मैम श्रेणी में लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि जनपद में जो सैम बच्चे चिह्नित हैं। उनको 25 मई तक मैम श्रेणी में लाएं। सैम बच्चों के परिजन को गोशालाओं से मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में दुधारू गाय उपलब्ध कराई जाएं। पोषण ट्रैकर पर सैम बच्चों का ब्लॉकवार डाटा सही कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि शौचालयों एवं अन्य योजनाओं का डाटा तत्काल शुद्ध कराकर पोर्टल पर सही प्रगति प्रदर्शित कराएं। कहा कि जनपद में बड़े प्रोजेक्ट संचालित होने के बावजूद यूपीपीसीएल संस्था का स्थानीय कार्यालय नहीं है। प्रोजेक्ट मैनेजर तत्काल जनपद मुख्यालय पर कार्यालय स्थापित कर सहायक, अवर अभियंता को नियमित रूप से उपलब्ध रहने की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें