फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटख धूप ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गुरुवार को चटख धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह नौ बजे से ही लोगों को भगवान भास्कर के प्रकोप का सामना करना पड़ा। दिन में कुछ देर के लिए बादल भी छाए लेकिन हवा थमने से उमस भरी गर्मी में कोई कमी नहीं आई। चटख धूप में दो मिनट भी खड़े होना मुश्किल हो रहा था। छुट्टी के बाद घर लौटने में बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से काली घटाओं और कभी-कभी रिमझिम बारिश से गर्मी से निजात मिली थी। गुरुवार को सुबह नौ बजे से ही सूर्यदेव की किरणों ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों की बारिश के बाद अचानक निकली चटक धूप से उमस भरी गर्मी से सभी परेशान रहे। उधर उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आवाजाही ने लोगों की परेशानी और भी बढ़ाई। भीषण गर्मी के बीच सुबह तो किसी तरह स्कूली बच्चे अपने विद्यालयों में पहुंच गए पर अवकाश होने के बाद उन्हें घर पहुंचने में बेहद दिक्कत हुई। उमस भरी गर्मी से लोग पसीने-पसीने हो रहे थे। गर्मी के चलते बाजारों में भी दोपहर को चहल-पहल कम ही नजर आई। धूप से बचाव के लिए लोग महिलाएं छतरी और युवतियां चेहरे ढके नजर आईं। वही बाइक सवार लोग मुंह पर अंगौछा लपेटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें