ब्राह्मण समाज के लोगों से एकजुट होने और समाज के उत्थान के लिए रविवार को स्टेशन रोड स्थित मैरिज होम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने समाज के लोगों का सम्मान किया। कार्यक्रम संयोजक सौरभ अग्निहोत्री ने कार्यक्रम की सफलता पर समाज के लोगों का बधाई दी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी और आत्मा संतोष शुक्ला ने समाज के लोगों से एकजुट होने की बात कही। समारोह में युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अलका अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने कहा कि अब समय आ गया है जब ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी शक्ति का आंकलन करना होगा। कार्यक्रम का संचालक आशीष पांडेय ने किया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मदन मोहन पांडेय, ऊषा त्रिपाठी, डॉक्टर सौरभ मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, सुभाष मिश्रा, गौरव अग्निहोत्री, चेतन चतुर्वेदी, आशीष मिश्रा आदि समाज के लोग मौजूद रहे।