फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घर में सो रहे बालक को सांप ने डसा... अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

Tue, 27 Aug 2024 07:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में घर में सो रहे बालक को सांप ने डस लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने के बाद सोमवार की रात एक बालक घर आकर सो गया। रात के समय उसे सांप ने डस लिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव खड़सरिया का है। गांव में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था। गांव में कई स्थानों पर झाकियां सजीं थीं। गांव निवासी प्रिंस उर्फ प्रेम कुमार (11) भी गांव में लगी झांकियां देखने के लिए गया था। देर रात कार्यक्रम से घर आने के बाद प्रिंस सो गया। 

रात में किसी समय उसे सांप ने काट लिया। मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे पिता उदयवीर ने देखा कि प्रिंस के मुंह से झाग निकल रहा है। उनके होश उड़ गए। परिजन में चीख पुकार मच गई। प्रिंस को मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया। 
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में बिलखने लगे। बालक के शव को लेकर परिजन गांव आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बालक की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें