फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिवार में मची चीखपुकार; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Sep 2025 06:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

फंदे से महिला के लटकने की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में करहल के नगला तुला गांव में बृहस्पतिवार सुबह सीमा (27) का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। जानकारी पर परिजन में चीखपुकार मच गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रारंभिक जांच में खुदकुशी मानकर चल रही है।
विज्ञापन


नगला तुला निवासी बीटू ट्रक चालक है। उसकी शादी करीब सात साल पहले सीमा से हुई थी। उसके एक दो साल का पुत्र भी है। बीटू महाराष्ट्र में ट्रक लेकर गया था। बृहस्पतिवार सुबह सीमा का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। 

 
विज्ञापन

आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां मौजूद परिजन से जानकारी ली। परिजन घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। 

जानकारी होने पर कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। माैके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टयता मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु की वजह स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें