फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फंदे पर लटका मिला गर्भवती महिला का शव, मायकेवाले बोले- ससुरालीजनों ने हत्या कर दी; पुलिस कर रही जांच

Sun, 07 Jul 2024 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला। मायकेवालों ने कहा ससुरालीजनों ने हत्या कर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
माला की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की देर शाम मोहल्ला भीम नगर में एक महिला का शव घर के कमरे में फंदे लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव फंदे से उतारा। मृतका पांच माह की गर्भवती थी। मायके पक्ष की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं मौत का कारण जानने के लिए रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


कुरावली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर निवासी प्रभात कुमार की पत्नी माला (25) शनिवार की शाम को अपने कमरे में थी। कुछ देर बाद शव फंदे पर लटका देख घर में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद थाना पलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को चादर के फंदे से नीचे उतारा। 

ससुरालीजन ने खुदकुशी किए जाने की बात कही। लेकिन वजह को लेकर उनके पास कोई जबाव नहीं था। बताया कि मृतका पांच माह की गर्भवती भी थी। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद मायके पक्ष के लोगों को हादसे की सूचना दी। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग आ गए। ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाय। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें