फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से बचा सकते हैं दूसरों की जान

Sat, 01 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
रक्तदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 11 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
विज्ञापन


शनिवार को जिला अस्पताल में हुई गोष्ठी में प्रभारी सीएमएस डा. आरके सागर ने कहा कि रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसका वजन 45 किग्रा से अधिक हो रक्तदान कर सकता है। मेडिकल आफिसर डा. शिखा अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक तीन माह में रक्तदान किए जाने से शरीर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता। ब्लड बैंक प्रभारी टीसी भारती ने कहा कि रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है। गोष्ठी में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाली व सहयोग करने वाली संस्था ग्राम पंचायत अंजनी, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, डिप्लोम इंजीनियर महासंघ, केंद्रीय सामाजिक चेतना समिति, सनचेतना सोसाइटी, नेमीचंद्र सेवा समिति, मैनपुरी हीरो मोटर साइकिल, डिप्लोमा पंचायत एसोसिएशन, विश्व हिंदू परिषद आदि संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चीफ फार्मासिस्ट ऋषि प्रकाश यादव, एचएन सिंह, शिवमंगल, जयनेंद्र यादव, पिंकी, रणधीर बहादुर, नीरज वैजल आदि ने विचार व्यक्त किए। 

इन्होंने किया रक्तदान
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 11 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें सुमित यादव, संजीव सिंह, धर्मवीर, इंद्रपाल सिंह, विपिन कुमार शर्मा, आकाश शर्मा, इशाद अली, शुभांगनी यादव, प्रशांत शर्मा, अनिल सक्सेना, मोहसिन अली ने रक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें