फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुए नवरात्रे, गूंजे माता के जयकारे

Sat, 01 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के पहले दिन नगर का माहौल देवीमय नजर आया। देवी मंदिरों में भोर की पहली किरण से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लगभग तीन किलोमीटर दूर मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर स्थित मां शीतला देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। घर-घर व अन्य स्थापनों पर घट स्थापना हुई। 
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। नगर स्थित सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना को पहुंचने के कारण हर मंदिर पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला। सभी मंदिरों के बाहर पूजा-अर्चना से संबंधित सामग्री की बिक्री को दुकानें लगी दिखीं। दुकानों पर देवरत्न, नारियल, चुनरी, जौ, तिल, मिठाई एवं मां दुर्गा की आकर्षक मूर्तियां, पोस्टर, कैलेंडरों की बिक्री हुई। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात था, लेकिन पंचायत चुनाव के चलते पिछले वर्षों की अपेक्षा पुलिस कम थी। 
मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में गंगा जल, पुष्प, फल, धूप बत्ती आदि पूजन सामग्री के साथ पहुंचने लगे थे। मैनपुरी-कुरावली मार्ग स्थित मां शीतला देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ रही। महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने मंदिरों पर तीन बजे से ही पहुंचना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। मंदिरों में अधिक भीड़ होने के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ा। 
विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित दुर्गा देवी मंदिर, गमा देवी, संतोषी माता मंदिर, देवी रोड स्थित दुर्गा मंदिर, नगर कोटिधाम आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। वहीं मंदिरों के साथ ही घरों में जवारे बो कर हवन पूजन, यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन हुए। 

सोशल साइट्स पर दी गईं बधाइयां
नवरात्र की बधाई सोशल साइट्स पर भी खूब दी गईं। तरह-तरह के संदेश लोगों ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर भेजे। संदेश भेजने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो गया था जो शनिवार की देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें