फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका बगदादी का पुतला

Thu, 09 Nov 2023 07:00 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। आतंकवादियों के हमलों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी बगदादी का पुतला फूंका। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कस्बा बेवर के अस्पताल चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बगदादी का पुतला फूंक नारेबाजी की। इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमन पांडेय ने कहा कि पूरे विश्व में आतंकवादियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पेरिस व अन्य स्थानों पर वारदात को अंजाम देकर वे खौफ पैदा कर रहे हैं। इन आतंकियों को पकड़ने पर जेल भेजकर फांसी के फंदे पर लटका दिया जाए। ताकि आगे किसी प्रकार की समस्या पैदा न हो। सेक्टर प्रभारी सुमित सिकरवार ने कहा कि आतंकवाद फैलाने वाले संगठनों को चिह्नित कर सभी देश एकजुट होकर कार्रवाई कर उनका खात्मा करें। ताकि आतंकवाद का नामोनिशान मिट सके।
विज्ञापन

पुतला फूंकने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर अतुल दीक्षित, इशांत सिंह, हरिओम सिंह, अरुण चौहान, महेश चंद्र वर्मा, रामप्रताप, अरुण कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें