फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बूथ प्रभारी और बूथ प्रमुखों की बैठक में किया मंथन

Sun, 11 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के नगर अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के आवास पर जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में बूथ प्रमुख और बूथ प्रभारियों की बैठक में हुई। इसमें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को बैठक में जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि सदस्यता जीत की मास्टर चाभी है। जितनी अधिक सदस्यता होगी उतनी ही बड़ी जीत मिलेगी। बूथ प्रमुख और बूथ प्रभारी घर-घर जाकर 20 जनवरी तक अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना कार्यकर्ताओं की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। जोश और लगन के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाने का काम करें। जितने अधिक सदस्य होंगे उतनी ही बड़ी भाजपा को जीत मिलेगी।
महामंत्री रमाशंकर तिवारी ने कहा कि किशनी नगर में दो हजार और जिले में 60 हजार सदस्य बनाए जा चुके है। जिले में दो लाख सदस्य बनाने हैं। कार्यकर्ता मन लगाकर अभियान में जुटें प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की ही होगी। मीडिया प्रभारी अजयपाल सिंह, रविंद्र सिंह भदौरिया, रामनरेश गुप्ता, बॉबी भदौरिया, अमित राठौर, सोनू गुप्ता, राहुल गुप्ता, ह्रदेश शाक्य, दिनेश चंद्र, सुघर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11एमएनपी 13सी: नगर में आयोजित भाजपा की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें